आज बुलंदशहर बार एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मा० श्री डीपी यादव जी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने मंत्री जी के बुलंदशहर से जुड़े अपने पुराने संबंधों और अनेक वास्तविक संस्मरण साझा किए। अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री डीपी यादव जी का बुलंदशहर से हमेशा आत्मीय रिश्ता रहा है और यदि वे पुनः बुलंदशहर से सक्रिय भूमिका निभाते हैं, तो उन्हें अत्यंत खुशी होगी तथा वे अपना पूरा समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
यह आत्मीय स्वागत और अधिवक्ताओं का स्नेह, जनता के बीच मंत्री जी के प्रति विश्वास, सम्मान और मजबूत जनसंपर्क का प्रतीक है।

