दान – मौनी अमावस्या के दिन दान करने से
देवी-देवताओं और पितरों का मिलता है आशीर्वाद
बरेली: चंदौसी ट्रांसपोर्ट बरेली में हरी बाबू सक्सेना ताऊ की तरफ से मौनी अमावस्या के अवसर पर किला रोड स्थित बरेली चंदौसी ट्रांसपोर्ट पर एक भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा सुबह लगभग 10:00 बजे शुरू हुआ और देर तक जारी रहा। पास ही के मंदिर में भोग लगाकर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं और मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शामिल ट्रांसपोर्ट परिवार के लोगों ने इस प्रकार के आयोजनों को सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की। मौनी अमावस्या के अवसर पर आयोजित यह भंडारा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन रहा। मौनी अमावस्या के दिन दान करने से देवी-देवताओं और पितरों का मिलता है आशीर्वाद। भंडारे में उपस्थित रहे आशीष सक्सेना, अंकुर सक्सेना, राहुल सक्सेना, लक्ष्य सक्सेना, पार्थ सक्सेना, जौहरी यादव, लाला राम, बाबू, भोला,अजय यादाव, नेत्रपाल, नरेश, अनिल, दीप, अमन, विनय, अजय, राज,पतिया, आदि ट्रांसपोर्ट परिवार के लोग शामिल रहे।

