By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता
उत्तर प्रदेशराज्य

आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता

Amarkesadmin
Last updated: May 16, 2026 11:05 am
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

बिसौली। आंधी तूफान के दौरान जान गंवाने वाले परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शुक्रवार को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री माध्यमिक शिक्षा व जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने तहसील क्षेत्र के गांव बीरमपुर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
तेज आंधी तूफान के दौरान मृत व्यक्तियों में रामश्री पत्नी छत्रपाल निवासी ग्राम फतेहपुर बीरमपुर, लक्ष्मी देवी पत्नी अमर सिंह निवासी ग्राम तर्क पराेली एवं ट्रक ड्राइवर योगेश कांत पुत्र होती सिंह निवासी ग्राम भोपतपुर तहसील डिबाई शामिल है। शासन द्वारा दैवीय आपदा राहत मद के अंतर्गत पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। प्रभारी मंत्री ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवारों को कठिन समय में संबल मिल सके। प्रभारी मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। तहसील क्षेत्र में तेज आंधी एवं हल्की बारिश के दौरान हुई दुखद घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल राहत पहुंचाते हुए प्रशासन ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने राज्य आपदा मोचक निधि से मृतकों के परिजनों के खाते में चार चार लाख रुपए की अहेतुक सहायता राशि भेजने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर पूर्ण कराई गई। इस दौरान पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, सीओ संजीव कुमार, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

सिमरिया गंगा पुल मरम्मत पर उठे सवाल, NHAI ने दी सफाई
सीएम योगी का निर्देश- ‘भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए’, रैन बसेरों का किया निरीक्षण
इस्लामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले में 2 वांछित गिरफ्तार
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल
श्रीरामवाग धाम ट्रस्ट चुनाव में विजय के बाद नई टीम का सम्मान समारोह आयोजित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बैग और स्टेशनरी पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
Next Article संविलयन विद्यालय बंजरिया में नए शौचालय का उद्घाटन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?