By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: इकरा हसन बनाम प्रशासन: FIR के बाद सियासी माहौल गरमाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > इकरा हसन बनाम प्रशासन: FIR के बाद सियासी माहौल गरमाया
उत्तर प्रदेशराज्य

इकरा हसन बनाम प्रशासन: FIR के बाद सियासी माहौल गरमाया

Amarkesadmin
Last updated: May 30, 2026 1:46 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

यूपी की सहारनपुर पुलिस ने कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसको लेकर अब इकरा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम FIR से डरने वाले नही हैं. हम अपने लोगों की आवाज हर हाल में उठाते रहेंगे और गरीब, मजलूम व इंसाफ की लड़ाई पूरी मजबूती और हौसले के साथ लड़ते रहेंगे. अगर प्रशासन को लगता है कि वो हमें मुकदमे से डरा देंगे तो कान खोलकर सुन लें हम इन सबसे डरने वाले नहीं. इंसाफ की आवाज उठाते रहेंगे.

इकरा हसन ने सत्ताधारी दल बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हम इंसाफ की मांग करते हैं तो उल्टे हम लोगों की ही प्रताड़ना हो रही है. वो दिख भी रहा है. अमीर लोगों की सुनवाई हो जाती हैं लेकिन गरीबों की सुनवाई नहीं हो पाती. जो गरीब हैं वो गुहार लेकर जाते हैं तो उन पर ही एफआईआर हो जाती है. जैसे हमारे साथ हुआ.

दरअसल, सहारनपुर में पुलिस ने 21 मई को कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन, एक पूर्व मंत्री और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया. यह कार्रवाई 21 अप्रैल को शामली के जसाला जंगल में हुई मोनू कश्यप की बेरहमी से हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर डीआईजी कार्यालय के बाहर हुए हंगामे और धरने के बाद की गई है. सांसद इकरा हसन मृतक मोनू की मां विमलेश देवी को इंसाफ दिलाने और उचित धाराओं में कार्रवाई की मांग के लिए वहां पहुंची थीं.

सांसद इकरा हसन जसाला गांव के मृतक मोनू कश्यप की मां को लेकर सहारनपुर डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं. वहां पुलिस प्रशासन और सांसद के बीच तीखी बहस हो गई. इकरा हसन का कहना है कि प्रशासन से कोई आश्वासन नहीं मिला और पीड़ित मां को अपमानित कर बाहर धकेल दिया गया. उन्होंने इसे कलयुग बताते हुए कहा कि वह तब तक नहीं हटेंगी जब तक न्याय नहीं मिलता. इसके बाद पुलिस ने उन्हें थोड़ी देर के लिए हिरासत में भी लिया. पुलिस का आरोप है कि वहां सरकारी कार्य में बाधा और जाम जैसी स्थिति पैदा की गई.

इस पूरे घटनाक्रम के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कैराना सांसद इकरा हसन मृतक मोनू कश्यप की मां विमलेश देवी को लेकर 20 मई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंची थीं. परिजनों के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पीड़ित मां को ढांढस बंधाया और इंसाफ दिलाने का पूरा भरोसा दिया. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने मृतक की मां को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा.

अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को अपनाकर जनहित में जुटे कार्यकर्ता :- बी.एल. वर्मा
मिशन शक्ति फेज 5.0 की एसओपी एवं पुलिस महानिदेशक परिपत्र संख्या–38 के संबंध में समीक्षा बैठक
दिल दहला देने वाला हादसा: नेशनल हाईवे पर कार में आग से मां-बेटे की मौत, जांच शुरू
महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में फाइलेरिया रोग के निदान एवं नियंत्रण को लेकर महत्पूर्ण समीक्षा बैठक की गयी आयोजित
माननीय प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में केन्द्र और राज्य सरकार की सभी विकास योजनाओं,लोक कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था आदि के संबंध में जनपदीय समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 31 मई को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड
Next Article लोधी छात्रावास के विद्यार्थियों से प्रेरक संवाद…
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?