By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को अपनाकर जनहित में जुटे कार्यकर्ता :- बी.एल. वर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को अपनाकर जनहित में जुटे कार्यकर्ता :- बी.एल. वर्मा
उत्तर प्रदेशराज्य

अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को अपनाकर जनहित में जुटे कार्यकर्ता :- बी.एल. वर्मा

Amarkesadmin
Last updated: December 28, 2025 1:07 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

बिल्सी में हर पात्र नागरिक का नाम दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ता जुटे :- बी.एल. वर्मा

उझानी :- भाजपा द्वारा आयोजित बिल्सी विधानसभा की भगवान दास पैलेस में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की विधानसभा कार्यशाला को केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र आनवा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सेवा और निष्ठा का प्रेरक उदाहरण रहा है। उनके विचार, उनके आदर्श और उनके नेतृत्व की दृष्टि आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनहित और राष्ट्रहित के लिए निरंतर समर्पित रूप से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और सभी नागरिक अपने मताधिकार का सही उपयोग करें। यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने और जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र आनवा ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा राष्ट्र और समाज की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्श और उनके दृष्टिकोण आज भी हमें प्रेरित करते हैं कि हम जनहित और समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्य करें। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से किए गए कार्य हमेशा समाज और राष्ट्र में स्थायी प्रभाव डालते हैं। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत हम कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे कि वे जनता तक सटीक जानकारी पहुँचाएँ, जिससे लोकतंत्र में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता जनता को जागरूक करेगा, हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज करेगा और लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। यही अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों का सच्चा पालन है। आगे कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे और प्रत्येक नागरिक को उनके अधिकार और जिम्मेदारियों के प्रति सचेत करेंगे। हमारा उद्देश्य है कि जनता अपने मताधिकार का पूर्ण और सही उपयोग करे और लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाए।

जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा श्रद्धेय अटल का जीवन हमें यह सिखाता है कि धैर्य, समर्पण और सच्चाई से किए गए कार्य समाज और राष्ट्र के लिए हमेशा फलदायक होते हैं। उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए हम अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और समाज की भलाई के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। साथ ही कहा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, जो जनता तक जागरूकता पहुँचाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने में है।

मंच का संचालन विधानसभा संयोजक मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अजय तोमर ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, केपी लोधी, मोहित तोमर, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, अजय तोमर, शिशुपाल शाक्य, जगदीश लोनिया, नवनीत शाक्य, किशन चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश सागर, आदि बीएल-2, मंडल अध्यक्ष गण पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने घासीपुर गौ आश्रय स्थल में सफाई और देखभाल बढ़ाने के दिए आदेश
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण…
बदायूं पुलिस की कार्रवाई, 09 अभियुक्त गिरफ्तार
सीएम योगी ने निर्माणाधीन गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन मार्ग का किया निरीक्षण, तय समय सीमा में काम पूरा करने के द‍िए न‍िर्देश
उपजा द्वारा वरिष्ठ पत्रकार डॉ.हर्ष देव जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बहजोई में संभल डीएम ने अस्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण किया
Next Article अटल के आदर्शों पर चलकर डबल इंजन सरकार जनता और राष्ट्र के विकास में समर्पित :- ब्रजेश पाठक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?