संबाददाता बंदना शाहजहांपुर
आज दिनांक 17.12.25 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा नगर सर्किल के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान की मानक कार्यप्रणाली (SOP) तथा पुलिस महानिदेशक के परिपत्र संख्या–38 को विस्तारपूर्वक पढ़कर सुनाया गया एवं उसके अनुपालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
द्वारा निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित प्रत्येक गतिविधि को पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता एवं शासनादेशों के अनुरूप संचालित किया जाए । साथ ही सभी टीम सदस्यों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सजगता, समन्वय एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए गए ।
बैठक के दौरान महिला संबंधी शिकायतों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों से शालीन व्यवहार तथा अभियान के उद्देश्यों की व्यापक जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया गया ।
मिशन शक्ति फेज 5.0 की एसओपी एवं पुलिस महानिदेशक परिपत्र संख्या–38 के संबंध में समीक्षा बैठक
Leave a Comment

