संवाददाता वंदना शाहजहांपुर। आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को नगर निगम सभागार, शाहजहांपुर में माननीय महापौर अर्चना वर्मा जी की अध्यक्षता में फाइलेरिया रोग के निदान एवं नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त महोदय, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं सम्मानित पार्षदगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र शाहजहांपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना, कम कवरेज वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना तथा जनसहभागिता को सुदृढ़ करना रहा।बैठक में निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई—शाहजहांपुर शहरी क्षेत्र के लो कवरेज एरिया में पार्षदों के सहयोग से अभियान को सशक्त बनाना। वार्ड चौपालों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता एवं जन mobilization को बढ़ावा देना।शहर के LED डिस्प्ले, वार्ड कार्यालयों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर IEC (सूचना, शिक्षा एवं संचार) सामग्री का प्रदर्शन। एमडीए (Mass Drug Administration) राउंड तक निरंतर माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार।माननीय महापौर महोदया एवं नगर निगम के सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता।झुग्गी-झोपड़ी एवं स्लम क्षेत्रों में विशेष पहल एवं अतिरिक्त सहयोग। संपूर्ण अभियान की निगरानी नगर आयुक्त महोदय द्वारा किया जाना। बैठक में डॉ. मनोज मिश्रा (एनएसए), डॉ. नूपुर रायजादा (डीओ-पीसीआई), श्वेता सक्सेना (एसएमसी-पीसीआई) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा जी ने कहा कि “फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आमजन का संयुक्त सहयोग अत्यंत आवश्यक है। नगर निगम शाहजहांपुर इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।” उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और स्वस्थ शाहजहांपुर के निर्माण में सहयोग करें।

