By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: हल्द्वानी में मुख्यमंत्री का किसानों ने किया स्वागत, गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > हल्द्वानी में मुख्यमंत्री का किसानों ने किया स्वागत, गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि
उत्तराखंडराज्य

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री का किसानों ने किया स्वागत, गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि

Amarkesadmin
Last updated: December 4, 2025 12:26 am
Amarkesadmin
10 months ago
Share
SHARE

हल्द्वानी। गन्ना समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि के बाद बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का क्षेत्र के किसानों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। किसानों ने गन्ना मूल्य बढ़ाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और इसे किसानों के हित में लिया गया बड़ा कदम बताया।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री धामी को गन्ने तथा पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक कृषि उपज—गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी विशेष टोकरी भेंट की। नेगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में की गई वृद्धि से लगभग तीन लाख गन्ना किसानों को सीधा आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने इस फैसले को किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सार्थक पहल बताया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब शीघ्र प्रजाति वाले गन्ने का समर्थन मूल्य ₹375 से बढ़कर ₹405 प्रति क्विंटल तथा सामान्य प्रजाति वाले गन्ने का समर्थन मूल्य ₹365 से बढ़कर ₹395 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के साथ उत्तराखंड अब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी अधिक गन्ना समर्थन मूल्य देने वाला राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों का आर्थिक सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने वालों में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप कुकसाल, हरीश सुनाल, नरेंद्र मेहरा, सोबन सिंह, भैरव खोलिया, रवीन्द्र रैकुनी, आनंदमणि भट्ट समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

आरओबी-165 एक्सपेंशन जॉइंट मरम्मत कार्य पूरा
डीएम ने अधिकारियों संग किया बरेली मथुरा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण
विकसित भारत के संकल्प पर प्रबुद्धजन सम्मेलन में हुआ मंथन
जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 वी0वी0 पैट गोदाम का किया निरीक्षण
डीएम ने की विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विश्व दिव्यांगजन दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने 41 उत्कृष्ट दिव्यांगजनों को किया सम्मानित
Next Article यूपी में इंटीग्रेटेड टाउनशिप आने का रास्ता साफ, 12.50 एकड़ में आकार लेंगी आवासीय योजनाएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?