By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: UP विधानमंडल में राम मंदिर चढ़ावे पर घमासान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP विधानमंडल में राम मंदिर चढ़ावे पर घमासान
उत्तर प्रदेशराज्य

UP विधानमंडल में राम मंदिर चढ़ावे पर घमासान

Amarkesadmin
Last updated: August 3, 2026 2:07 pm
Amarkesadmin
11 hours ago
Share
SHARE

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विधानपरिषद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामा हो गया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद। सपा के लोग बाबर से रिश्तेदारी जोड़ते थे। 1990 में इन्हीं लोगों ने राम भक्तों की हत्या कराई थी।
इस पर सपा MLC नाराज हो गए। वे कुर्सियां छोड़कर वेल में आ गए और ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाने लगे। गुस्साए केशव मौर्य ने कहा- सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने को चली है। जवाब में सपा विधायकों ने कहा- आप चढ़ावा चोरी करके हज को चले।
इस पर केशव ने कहा-अयोध्या में भव्य मंदिर देखकर इनकी छाती फट रही है। मथुरा और काशी में भी मंदिर बनकर रहेगा। ऐसे चिल्ला रहे हैं, जैसे इनका दिया हुआ पैसा चोरी हो गया हो। एक रुपया दिया नहीं और चढ़ावा चोरी की बात कर रहे हैं। इतनी बेशर्मी। इससे पहले, सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे सपा-कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया। सपाई दानपेटी में चिल्लर भरकर पहुंचे। हाथों में पोस्टर थे, लिखा था- ‘नीट है या चीट है’, ‘राम के नाम पर लूट है।’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा- ‘आरंभ ही प्रचंड है।’
सदन शुरू होने से पहले सीएम योगी ने मीडिया से बात की। कहा- जिन लोगों के समय किसानों के हितों पर कुठाराघात हुआ, आज वही लोग किसानों की बात कर रहे हैं। उनका दोहरा चरित्र देखिए। इन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। आज राम मंदिर की बात कर रहे हैं। जनता इन्हें देख रही है। विधानसभा में देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया।
सीएम योगी, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित सभी दलों के नेताओं ने शोक प्रस्ताव पढ़कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने 2 मिनट का मौन रखा। सीएम ने कहा- उनके निधन से प्रदेश ने एक कुशल राजनीतिज्ञ और समाजसेवी खो दिया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
दोपहर 3:30 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई और शाम 4:35 बजे तक चली। इस दौरान किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। सदन में सूचीबद्ध 94 बिंदुओं को निपटा दिया गया। दोनों सदन मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिए गए।
मानसून सत्र 4 दिनों यानी 6 अगस्त तक चलेगा। मंगलवार को प्रश्नकाल के बाद संसदीय कार्य और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इस दौरान 9 अध्यादेश भी पारित हो सकते हैं। संभल दंगों की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।

बदायूं पुलिस की तत्परता: खोया बैग सुरक्षित बरामद
यूजीसी विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस सतर्क, संभल के कई लोगों पर एहतियाती कार्रवाई
थाना रोजा पर आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पीस कमेटी बैठक संपन्न
समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं
महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर, कांग्रेस-सपा के खिलाफ जोरदार विरोध
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अखिलेश का तंज- ‘टिकट लेने वाला ड्रोन से भी नहीं मिलेगा’
Next Article प्राइवेट स्कूल शिक्षकों को मिलेगी जॉब सिक्योरिटी, योगी सरकार की तैयारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?