संबाददाता बंदना शाहजहांपुर।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर निर्देशन में अपराध की रोकथाम एंव चिन्हित किये गये अपराधियों एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य मे प्रचलित अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निलाल गुप्ता उर्फ सोनू पुत्र विमलेश गुप्ता उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मो भारद्वाजी निकट गन्दा नाला थाना कोतवाली जनपद शाहजहांपुर को मय एक अदद 32 बोर अवैध पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर अवैध व एक सीज शुदा मोटरसाईकिल बुलेट सं0 UP27BK6646 के साथ नगर निगम के पास स्थित नन्दीशाला के पास थाना कोतवाली जनपद शाहजहांपुर से समय 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 506/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया, तथा मोटरसाइकिल पर 207एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-
निलाल गुप्ता उर्फ सोनू पुत्र विमलेश गुप्ता उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मो भारद्वाजी निकट गन्दा नाला थाना कोतवाली जनपद शाहजहांपुर।
अभियुक्त से माल बरामदगी का विवरण :-
एक अदद 32 बोर अवैध पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर अवैध व एक सीज शुदा मोटरसाईकिल बुलेट सं0 UP27BK6646 ।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को मय एक अदद 32 बोर अवैध पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर अवैध व 01 अदद मोटरसाईकिल के साथ किया गया गिरफ्तार
Leave a Comment

