By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: ‘हम शेर बच्चे, छोटे हैं तो क्या हुआ’, मासूम अनाबी की कविता सुन पिघले CM योगी, बोले- इसका एडमिशन करवाओ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘हम शेर बच्चे, छोटे हैं तो क्या हुआ’, मासूम अनाबी की कविता सुन पिघले CM योगी, बोले- इसका एडमिशन करवाओ
उत्तर प्रदेशराज्य

‘हम शेर बच्चे, छोटे हैं तो क्या हुआ’, मासूम अनाबी की कविता सुन पिघले CM योगी, बोले- इसका एडमिशन करवाओ

Amarkesadmin
Last updated: February 3, 2026 1:31 am
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को ‘जनता दर्शन’ के दौरान एक भावुक और दिल छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला।

लखनऊ के लाटूश रोड निवासी मां फराह मुशर्रफ के साथ पहुंची मासूम बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मासूम अंदाज में कहा “मेरा एडमिशन करा दीजिए।” बच्ची की बात सुनकर मुख्यमंत्री मुस्करा उठे और उससे बातचीत करने लगे।

‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री ने बच्ची से पूछा…क्या नाम है? बच्ची बोली…अनाबी अली। मुख्यमंत्री बोले…क्या काम है, बताओ? बच्ची ने कहा…लोरेटो स्कूल में मेरा एडमिशन करवा दीजिए। मुख्यमंत्री फिर बोले…इस उम्र में स्कूल जाओगी? किस क्लास में एडमिशन चाहिए? बच्ची: नर्सरी में…।

मुख्यमंत्री बोले…स्कूल रोज जाओगी? मेहनत से पढ़ोगी? बच्ची बोली…हां, आज तो स्कूल गई नहीं… बच्ची की मां बोली 10 बजे का स्कूल है।

मुख्यमंत्री ने फिर पूछा…अब तक क्या पढ़ती थी? बच्ची बोली स्कूल में… ए, बी, सी, डी। फिर बच्ची ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कविता सुनाई…

“हम शेर बच्चे, शेर बच्चे हैं हम। छोटे हैं तो क्या हुआ, हम दिल के सच्चे हैं। हम गाएंगे, हम खाएंगे, हम बड़े होकर देश की शान बढ़ाएंगे।

जय हिंद…” कविता सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बोले बहुत सुंदर। जय हिंद। उन्होंने अधिकारियों से कहा…बच्ची का एडमिशन अभी करवा दीजिए। मुख्यमंत्री ने बच्ची को चाकलेट दी और प्यार से पूछा… “ठीक है ना?” बच्ची तत्काल बोली थैंक्यू सर।

जनता दरबार से बाहर निकलते समय अनाबी ने कहा…“मुझे लोरेटो स्कूल में एडमिशन चाहिए था, इसलिए मम्मी के साथ मुख्यमंत्री से मिलने आई थी। योगी जी ने कहा है कि एडमिशन करा देंगे।”

अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर करें कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में एक-एक कर सभी प्रार्थियों से मुलाकात की और उनका प्रार्थना पत्र लेकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों, राजस्व से जुड़े अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए लोगों की समस्याएं सुनें और जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ‘जनता दर्शन’ में पहुंची एक बच्ची ने मुख्यमंत्री को सैल्यूट किया तो उन्होंने उसे आशीर्वाद देते हुए खूब मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंचीं।

उनके बच्चे का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। महिला ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का आदेश दिया। कहा धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

बदायूं पुलिस परिवार परामर्श केंद्र बना बिखरते परिवारों का सहारा
मथुरा पुलिस में हड़कंप: वसूली गैंग चलाने वाला दरोगा गिरफ्तार
मेरठ: संविदा बिजलीकर्मी रिश्वत लेते अरेस्ट
सौ सालों से प्रतिबंधित है हरिद्वार के प्रमुख घाटों पर गैर हिंदुओं का प्रवेश
मुरादाबाद मंडल में गोसंरक्षण ने तोड़े रिकॉर्ड: लक्ष्य से कई गुना अधिक गोवंश को मिला आशियाना
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 03 फरवरी 2026 Panchang: आज है माघ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Next Article खेती का ‘योगी मॉडल’; गन्ने के खेत में लहलहाएगी सरसों-मूंग, यूपी को कृषि में आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?