संबाददाता बंदना शाहजहांपुर।
शपुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व चिन्हित किये गये अपराधियों, वाछित एंव वारंटी ,अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कलान के नेतृत्व में थाना कलान पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई
दिनाँक 10.12.2025 को वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को अभियुक्तगण 1. रामशंकर पुत्र बाबूराम 2. राजाराम पुत्र बाबूराम निवासीगण ग्राम मोहल्ला रामलीला ग्राउन्ड कस्बा व थाना कलान जनपद शाहजहापुर द्वारा दिनांक 05.12.2025 को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर थाना कलान पर मु0अ0सं0 386/25 धारा 137(2) बीएनएस,बनाम 1. रामशंकर पुत्र बाबूराम 2. राजाराम पुत्र बाबूराम निवासीगण ग्राम मोहल्ला रामलीला ग्राउन्ड थाना कलान जनपद शाहजहापुर पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त की अपर्हता को दिनांक 12.12.2025 को बरामद कर पीडिता/ अपर्हता के बयान अन्तर्गत धारा 180 व 183 बीएनएसएस के बयानो व मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 87,64(1) बीएनएस व 3 /4(2) पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी, तथा वांछित अभियुक्त रामशंकर पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम निवासी मोहल्ला रामलीला मैदान कस्बा व थाना कलान जिला शाहजहाँपुर उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम मे आज दिनांक 24.12.2025 को थाना कलान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रातः समय करीब 11.00 बजे ग्राम नौगवा तिराहे से अभियुक्त रामशंकर पुत्र बाबूराम उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम निवासी मोहल्ला रामलीला मैदान कस्बा व थाना कलान जिला शाहजहाँपुर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त रामशंकर उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
थाना कलान पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Leave a Comment

