आज आवास पर सहसवान विधानसभा के ग्राम रियोनाई के बासियो द्वारा भारतीय स्टेट बैंक शाखा रियोनाई को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के विरोध में ज्ञापन प्राप्त हुआ!!
यह बैंक पिछले कई वर्षों से क्षेत्र की जनता,किसानों, व्यापारियों एवं बुजुर्गों की सुविधा का प्रमुख केंद्र रहा है बैंक के स्थानांतरण से आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा!!
जनहित सर्वोपरि है क्षेत्रवासियों की भावनाओं एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बड़े भाई श्री वागीश पाठक जी (सदस्य विधान परिषद) ने तत्काल मा. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी को पत्र लिखकर बैंक शाखा को यथास्थान बनाए रखने हेतु आग्रह किया!!
निश्चित ही पूरा प्रयास रहेगा कि यह बैंक शाखा यथास्थान पर ही रहे!!

