By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: यूपी बजट से पहले योगी सरकार पेश करेगी पहला आर्थिक सर्वे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > यूपी बजट से पहले योगी सरकार पेश करेगी पहला आर्थिक सर्वे
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी बजट से पहले योगी सरकार पेश करेगी पहला आर्थिक सर्वे

Amarkesadmin
Last updated: February 4, 2026 1:21 am
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

यूपी बजट के पहले योगी आदित्यनाथ सरकार पहली बार सदन के पटल पर प्रदेश के आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश करने की तैयारियों में है। रिपोर्ट में प्रदेश की आर्थिक स्थिति का पूरा विवरण होगा। जीडीपी ग्रोथ और आर्थिक चुनौतियों के विवरण के साथ उनसे निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को इस रिपोर्ट में संकलित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश होगी।

सर्वे में प्रमुख क्षेत्रों, मसलन- कृषि, उद्योग, निर्माण, सेवा और इंफ्रास्ट्रक्चर आदि की स्थिति और इनमें किए गए सरकार के प्रदर्शन का पूरा विवरण होगा। रोजगार की स्थिति और सीडी रेश्यो की स्थिति भी सर्वे का अहम हिस्सा होगी। आर्थिक सर्वे में सभी क्षेत्रों के प्रमुख आर्थिक आंकड़े और उनके रुझान भी होंगे।

इससे लोगों को यह समझने में आसानी होगी कि बजट में संसाधनों की जुटान और बंटवारा कैसे हुआ है। कृषि, उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, मुद्रा आपूर्ति, महंगाई, व्यापार के अलावा अन्य सूक्ष्म आर्थिक संकेतकों में हो रहे बदलावों की विवेचना भी होगी।

चुनौतियों से निपटने का रोडमैप बताएगी सरकार

आर्थिक सर्वे में जहां एक तरफ सभी क्षेत्रों के आर्थिक पहलुओं पर जानकारी होगी, वहीं यह भी बताया जाएगा कि भविष्य में किस क्षेत्र में कैसी चुनौतियां आ सकती हैं। सरकार आर्थिक आंकड़ों के विश्लेषण और रुझानों के आधार पर संभावित चुनौतियों से निपटने का रोडमैप भी रखेगी। इस आर्थिक सर्वे के माध्यम से सदन के माध्यम से लोग यह भी जान सकेंगे कि सरकार की किन योजनाओं का क्या असर रहा।

22 जुलाई से शुरू होगा पशुओं का एफएमडी टीकाकरण
उत्तराखण्ड में ग्रामीण विकास और कृषि सुधार पर केंद्र सरकार का सहयोग
 किसानों की उन्नति के लिए नई पहल 
आज दिनांक 22/4/2026 को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक सम्पन्न हुई
गोरखपुर में सीएम योगी बोले- सिकंदर महान कैसे हो सकता है, विपक्ष जातियों के नाम पर बांटने की साजिश रच रहा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Hindi Panchang Today: 4 फरवरी का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग देखें
Next Article योगी सरकार का बड़ा तोहफा: गोंडा में 424 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?