अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा आगामी सावन माह व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना उघैती क्षेत्र के धर्मगुरुओं,संभ्रांत नागरिकों और डीजे संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।
आज दिनाँक 16.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा आगामी सावन माह व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना उघैती क्षेत्र के धर्मगुरुओं,संभ्रांत नागरिकों और डीजे संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पीस कमेटी के सदस्यों और विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं से कांवड़ यात्रा को आपसी भाईचारे,सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की । किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें । श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने तथा डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप करने का आग्रह किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा । साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अथवा भ्रामक सामग्री प्रसारित न करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई । बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों,धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आश्वासन दिया। बैठक के उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक उघैती श्री ऋषिपाल सिंह मय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया।

