वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री विजयेन्द्र द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक सिविललाइन के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त व संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग व मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान के अन्तर्गत थाना सिविललाइन पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08.01.2026 को 03 अभि0गण 1- राजीव पुत्र भूरे नि0-बिनावर बदायूँ, 2- सुमित पुत्र भजनलाल नि0-ग्राम मोहम्मद नगर थाना सिविल लाइंस व 3-इब्रीश कुमार पुत्र देव प्रकाश नि0- ग्राम मोहम्मद नगर थाना सिविल लाइंस को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 02 किलो 954 ग्राम मादक पदार्थ (अफीम), एक अदद मोटर साइकिल, 03 अदद मोबाइल बरामद किये गये। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना सिविल लाइंस पर मु0अ0सं0-16/2026 धारा -8/18/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार किये गये अभि0 का नाम व पता-
1- राजीव पुत्र भूरे नि0-ग्राम अम्बियापुर थाना बिनावर जनपद बदायूँ ।
2- सुमित पुत्र भजनलाल नि0-ग्राम मोहम्मद नगर थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूँ।
3-इब्रीश कुमार पुत्र देव प्रकाश नि0-ग्राम मोहम्मद नगर थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूँ ।
बरामदगी का विवरण-
02 किलो 954 ग्राम मादक पदार्थ (अफीम),
एक अदद मोटर साइकिल,
03 अदद मोबाइल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 अखिल तोमर
का0 विकास बैसला
का0 रितेश कुमार
का0 नवनीत शर्मा
का0 सतेन्द्र सिंह

