उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार सपा इसका आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि सेक्टर और गांव स्तर तक व्यापक रूप से मनाएगी। 4 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रमों के जरिए संविधान की रक्षा और उसकी मूल भावना को समझाने के लिए जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। सपा प्रमुख ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा करना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और आरोप लगाया कि देश में ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं, जिनसे संविधान की आत्मा कमजोर हो रही है।

