By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: किसानों को समय पर एवं उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > किसानों को समय पर एवं उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
उत्तर प्रदेशराज्य

किसानों को समय पर एवं उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

Amarkesadmin
Last updated: June 24, 2026 1:59 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

सम्भल (बहजोई), 24 जून 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में उर्वरक एवं बीज उपलब्धता संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा द्वारा जनपद में निजी एवं सहकारी क्षेत्र के उर्वरक स्टॉक, विगत तीन वर्षों की यूरिया की औसत बिक्री, शासनादेशों के अनुपालन, पॉस मशीन के माध्यम से खाद वितरण, शीर्ष 20 थोक विक्रेताओं (होलसेलर्स), शीर्ष रिटेलर्स तथा उर्वरक निगरानी समिति की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विकासखण्ड स्तर पर उर्वरक निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सहकारी समितियां नियमित रूप से संचालित रहें तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
जिलाधिकारी ने टैगिंग की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की टैगिंग के लिए मजबूर न किया जाए। यदि किसी स्तर पर अनियमितता अथवा शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था की रैंडम चेकिंग कराने के भी निर्देश दिए उक्त के क्रम में जिला अधिकारी महोदय के दिए गए निर्देशन अनुसार संभल में दो ठोक विक्रेताओं के विरुद्ध फिर भी दर्ज की गई है
उन्होंने कहा कि किसानों को सही समय पर तथा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उर्वरक रैक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी के द्वार अवगत कराया गया की जनपद में 27421 मेट्रिक टन यूरिया , 4268 मेट्रिक टन डी ए पी , 19442 मेट्रिक टन एन पी के , 53141 मेट्रिक टन कुल उर्वरक उपलब्ध है इसलिए वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।⁠⁠जनपद में इस वर्ष 1/04/2026 से 22/06/2026 तक 30381 मेट्रिक टन यूरिया बेचा गया था है जो गत वर्ष के उक्त समय के अपेक्षा 1069 मेट्रिक टन जायदाबेचा गया है सहकारी पाक्स के माध्यम से भी लगातार विक्रय किया गया है गत सात दिनों का औसत यूरिया विक्रय 390 मेट्रिक टन है
जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी एवं उनकी टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि वे किसानों के बीच जाकर संवाद स्थापित करें तथा क्षेत्र में सक्रिय रहकर उर्वरक उपलब्धता की नियमित निगरानी करें।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने कहा कि उर्वरक विक्रेताओं की दुकानें नियमित रूप से खुलनी चाहिए, जिससे किसानों को खाद की पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस), महेश कुमार, विनिर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि, निजी वितरक तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री आवास योजना योजना 2025 ,26 के तहत महिला को मिला आवास जीवन में आई खुशियां
तालाबों के संरक्षण पर जोर, SDM ने विकास कार्यों की गुणवत्ता परखी
पुरुष और महिला वर्ग में बदायूँ ने कई पदक अपने नाम किए, फाइनल मुकाबले बचे
सोमनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों का दल हुआ रवाना
परिवार परामर्श केंद्र ने दो परिवारों में कराया समझौता
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुरादाबाद में विकास परियोजनाओं का उच्चस्तरीय निरीक्षण
Next Article जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न, कुपोषण मुक्ति एवं पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?