By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: वृद्ध जनों के अधिकार के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > वृद्ध जनों के अधिकार के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

वृद्ध जनों के अधिकार के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: May 31, 2026 2:58 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE
संवाददाता वंदना 3
दिनांक 30.05.2026 दिन शनिवार को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर श्री विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर के तत्वावधान में ‘‘वृद्धजनों के अधिकार‘‘ के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन वृद्धाश्रम बनतारा, शाहजहाँपुर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर श्रीमती अपेक्षा सिंह द्वारा की गयी।
सचिव द्वारा शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की धरोहर और मार्गदर्शक हैं। जीवन के इस पड़ाव पर उनका सम्मान, देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना केवल हमारा नैतिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि कानूनी दायित्व भी है। उनके द्वारा ‘‘माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007‘‘ के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यदि कोई संतान या रिश्तेदार (जो संपत्ति का उत्तराधिकारी है) वृद्धजनों की उचित देखभाल करने से इंकार करता है या उन्हें प्रताड़ित करता है, तो वरिष्ठ नागरिक इस अधिनियम के तहत भरण-पोषण भत्ते की मांग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वृद्धजनों को अपनी संपत्ति से बेदखल होने से बचाने के कानूनी उपायों और ट्रिब्यूनल में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क और त्वरित कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की विधिक समस्या या अधिकार हनन की स्थिति में वे सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
शिविर के अन्त में विनोबा सेवा आश्रम की सचिव श्रीमती विमला बहन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मो0 अफजल द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त इस शिविर में पी0एल0वी0 श्री राकेश राठौर, केयर टेकर अंजलि, वृद्धाश्रम का स्टॉफ व अधिक संख्या में वृद्धजन आदि उपस्थित रहे।
₹5 करोड़ भूमि फर्जीवाड़ा मामला: संभल में पुलिस ने जांच में खोले कई राज
30 जनवरी शहीद दिवस पर शहीदों को नमन, जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग रखा दो मिनट का मौन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीएमओ सभागार में किया गया संवाद कार्यक्रम का आयोजन
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा थाना रोजा व थाना सेहरामऊ दक्षिणी का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई
सम्भल में ग्राम चौपाल और सुशासन सप्ताह की शुरुआत
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सीडीओ के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई
Next Article संभल में भव्य सभा, सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर लिया गया सामूहिक संकल्प
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?