आज जनपद संभल के धनारी फार्म हाउस में राष्ट्रीय परिवर्तन दल एवं राजाचार्य सभा की संयुक्त सभा को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभा में सामाजिक समरसता, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, शिक्षा, रोजगार, किसानों की समस्याओं तथा संगठन को मजबूत बनाने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी साथियों ने समाज और राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।🙏 का पार्ट 2

