संभल। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने एवं जनता की सुरक्षा हेतु
थाना नखासा की नवीन पुलिस चौकी दीपा सराय का लोकार्पण/उद्घाटन जिलाधिकारी संभल राजेन्द्र पैंसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के साथ मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत स्थानीय बच्ची द्वारा फीता काटकर कराया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) जनपद सम्भल कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी असमोली कुलदीप कुमार व अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अमर केसरी के लिए मंडल प्रभारी सुनील गुप्ता की एक रिर्पोट

