केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डी.आर. रिसॉर्ट, बहजोई में आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों के दौरान जनकल्याण, आधारभूत संरचना, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, संभल के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री ओमवीर सिंह खड़गवंशी जी, श्री मुकुल रस्तोगी जी, श्री जयप्रकाश गुप्ता जी, श्री देवेंद्र चौधरी जी, छावड़ा मंडल अध्यक्ष श्री रामनरेश यादव जी सहित अनेक सम्मानित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

