आज अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा, बिलारी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मुझे अत्यंत प्रसन्नता एवं गर्व है कि मेरी बेटी को भी हाई स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह हमारे लिए गर्व और खुशी का क्षण है
इस अवसर पर सम्मानित हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जाट महासभा बिलारी के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार।

