मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक बार फिर से बारिश और आंधी कहर बरपाने वाली है। आईएमडी के मुताबिक कल यानी 30 मई को यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। बारिश के साथ 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्र लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी भारत में सबसे अधिक खतरा मंडरा रहा है। इस दौरान बिजली और वज्रपात गिरने से नुकसान की आशंका है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किलों में फंस सकते हैं।

