संभल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। लोगों के खातों से अवैध रूप से पैसे निकाले गए हैं। एक ग्रामीण की शिकायत पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का बीसी पॉइंट चलाने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
“यह मामला संभल जनपद के कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के पतई कायस्थ गांव से संबंधित है। गांव निवासी संजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के अरविंद (पुत्र श्यौराज) और भूरे (पुत्र रामवीर) पंजाब नेशनल बैंक के बीसी पॉइंट की आड़ में धोखाधड़ी कर रहें हैं
“आरोप है कि ये दोनों क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों और अन्य जनपदों के लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने का झांसा देकर अवैध रूप से धन का लेन-देन करते हैं। वे भूमिहीन और योजना के अपात्र व्यक्तियों के खातों में भी सम्मान निधि की राशि दिखाकर निकाल लेते हैं।”
“शिकायतकर्ता संजय कुमार के अनुसार, आरोपी घर-घर जाकर मोबाइल फोन और विभिन्न ऐप्स का उपयोग करके लोगों के खातों से पैसे निकालते हैं। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। संजय कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं और अब तक बड़ी रकम का गबन किया जा चुका है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सरकारी धन की वसूली की मांग की है।”
“थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि ग्रामीण संजय की शिकायत के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम पर पैसे निकालने का यह मामला गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”
संभल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा, दो व्यक्ति गिरफ्तार
Leave a Comment

