उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि सरकार के सभी नुमाइंदे आम जनमानस के बीच जाएं और जमीनी स्तर पर लोगों के बीच समय व्यतीत करते हुए लोगों की समस्याओं को सुने, समझें और दूर करें। जनपद के आला अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी चौपाल और रात्रि प्रवास करने के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पब्लिक के बीच पहुंचने की पहल शुरू है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शनिवार को अपने गृह जनपद प्रयागराज भ्रमण संपर्क के बाद पीयूष जायसवाल के घर पर रात्रि प्रवास किया।
रात्रिकालीन चौपाल में भाजपा वरिष्ठ नेता प्रेम केसरवानी के साथ कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का स्वागत किया। सुलेम सराय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल केसरवानी, नरेंद्र खेड़ा, गुलशन अरोरा, लोकगायक मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

