संपूर्ण भारत में प्रथम बार देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का विधेयक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में लागू किया गया। इस ऐतिहासिक निर्णय की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आज नगर निगम परिसर में “समानता द्वारा समरसता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम समानता, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली जी, उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो जी, नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट जी, तहसीलदार पंकज चंदोला जी, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा जी, एसएनए विनोद लाल जी, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी जी, पार्षद पुष्कर बिष्ट जी, पार्षद अब्दुल कादिर जी, पार्षद दीपा पाठक जी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में समानता और समरसता को समर्पित कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों ने लिया हिस्सा
Leave a Comment

