By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, जनपद की छहों विधानसभा क्षेत्रों में जुटेंगे बूथ अध्यक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, जनपद की छहों विधानसभा क्षेत्रों में जुटेंगे बूथ अध्यक्ष
उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, जनपद की छहों विधानसभा क्षेत्रों में जुटेंगे बूथ अध्यक्ष

Amarkesadmin
Last updated: July 21, 2026 1:55 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

2027 के महासंग्राम की तैयारी शुरू, भाजपा बूथ अध्यक्षों के साथ बनाएगी विजय का रोडमैप

बूथ जीता तो चुनाव जीता, इसी मंत्र के साथ कल भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

2027 फतह का बिगुल, भाजपा कल करेगी बूथ अध्यक्षों का महाकुंभ

बदायूँ :- जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया भाजपा द्वारा 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को जनपद की छहों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में संबंधित विधानसभा के बूथ अध्यक्षों की सहभागिता रहेगी। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे।

इसी क्रम में जनपद में सम्मेलन प्रातः 10:00 बजे डायट ऑडिटोरियम, बदायूँ (शेखूपुर विधानसभा), प्रातः 10:30 बजे भगवान दास पैलेस, उझानी (बिल्सी विधानसभा), प्रातः 11:30 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली (बिसौली विधानसभा), दोपहर 12:00 बजे सिंह ब्रदर्स मार्बल कॉर्नर, दातागंज (दातागंज विधानसभा), दोपहर 2:00 बजे डायट ऑडिटोरियम, बदायूँ (बदायूँ विधानसभा) तथा दोपहर 3:00 बजे प्रेम रिसॉर्ट, इस्लामनगर (सहसवान विधानसभा) में आयोजित होंगे।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का आधार बूथ है और बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए जा रहे इन सम्मेलनों में बूथ अध्यक्षों को संगठन की कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, आगामी अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों तथा भाजपा द्वारा निर्धारित दायित्वों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन एवं बूथों को और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। साथ ही कहा वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारा बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन भाजपा को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करेगा। आगे बताया वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव बूथ की मजबूती से ही जीता जाएगा। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है और प्रत्येक बूथ की सक्रियता ही भाजपा की विजय का आधार बनेगी।

कोतवाली परिसर में ईद त्योहार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
यूपी भाजपा में संगठन और सरकार का नया समीकरण
बलिया को मिली ₹19.84 करोड़ की सौगात
पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण करने के उपरान्त परेड का निरीक्षण
वार्ड 13 में जलभराव को देखते हुए तत्काल सड़क निर्माण के निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article PM आवास के पास राहुल-प्रियंका का धरना
Next Article राहुल के धरने पर मंत्री जितेंद्र सिंह का पलटवार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?