सम्भल/चन्दौसी। श्री गणेश मेला परिषद, चन्दौसी के पदाधिकारियों द्वारा आगामी श्री गणेश चौथ महोत्सव एवं मेला गणेश चौथ के आयोजन हेतु जनपद सम्भल के जिलाधिकारी महोदय अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक महोदय कृष्ण कुमार विशनोई को सादर आमंत्रण पत्र भेंट कर मेले में पधारने हेतु विनम्र निवेदन किया गया।
इस अवसर पर परिषद पदाधिकारियों ने महोत्सव की रूपरेखा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए आयोजन की गरिमा एवं परंपरा से अवगत कराया। परिषद की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया कि माननीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा, उत्साह एवं श्रद्धालुओं का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।
श्री गणेश मेला परिषद ने भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद समस्त जनमानस पर बना रहे। गणेश मेले का आयोजन 12 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक तथा मुख्य आकर्षण भगवान गजानन की भव्य विशाल रथयात्रा 14 सितम्बर को सफल, शांतिपूर्ण एवं मंगलमय संपन्न हो।
इस दौरान मेला समिति से मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, रविन्द्र कुमार रूपी, मनोज गुप्ता मीनू और प्रजीत कुमार लालू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी मेला मीडिया प्रभारी शुभम अग्रवाल द्वारा साझा की गई।
मेला गणेश चौथ महोत्सव हेतु जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को मेला समिति द्वारा दिया गया सादर निमंत्रण
Leave a Comment

