संगठन की मजबूती, तकनीक की शक्ति और बूथ सशक्तिकरण की दिशा में आज बिल्सी विधानसभा के नगर मंडल की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने तथा इसकी पहुँच प्रत्येक बूथ तक सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
साथ ही आगामी “मन की बात” कार्यक्रम एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती प्रत्येक बूथ पर गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाने की रूपरेखा भी तैयार की गई।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासी एवं तकनीकी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बिल्सी में संगठन सशक्तिकरण को लेकर बैठक सम्पन्न
Leave a Comment

