मुजरिया चौराहा एवं उझानी में सुनील यादव जी के आवास पर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी के द्वारा गौ वंश संरक्षण को लेकर निकाली जा रही, गविष्टि (गो – रक्षार्थ – धर्मयुद्ध) यात्रा का पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली साहब ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौ रक्षा का संदेश दिया। व पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली साहब ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए पूर्ण रूप से समर्थन देते हुए शंकराचार्य महाराज जी को ज्ञापन सौंपा, साथ में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश यादव जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र गौतम जी, जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा चन्द्रकेश गुरुजी, विजेन्द्र यादव जी (जि. पं. सदस्य), देवेन्द्र यादव जी, रामवीर शर्मा जी, मुकेश शर्मा जी, सुभाष यादव जी, वीरपाल यादव जी, चेतन यादव जी, अर्जुन यादव जी, गिर्राज यादव जी, हाजी फईम साहब रहे।

