◆भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा के प्रथम नगर आगमन पर महाराजा अग्रसेन चौक (सब्जी मंडी चौराहा) पर नगर के सम्मानित व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
◆बैंड-बाजों और फूल-मालाओं के साथ हुए इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
◆कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी सुभाष अग्रवाल एवं व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा को पटका पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न (शील्ड) भेंट कर सम्मानित किया, वहीं उपस्थित व्यापारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
◆इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा ने कहा कि “आज मैं अपने परिवार के बीच आया हूं, जहांगीराबाद के व्यापारी भाइयों से जो स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं, आपका यह प्रेम मुझे संगठन और समाज की सेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।
◆कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष किशन पाल सिंह, दिनेश बंसल, जय भगवान गुप्ता, राजकुमार गोयल, मनमोहन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रभात बंसल, अजय कौशिक, राहुल गुप्ता, गुड्डा चाचा, अमित बर्तन वाले, सुधीर गुड़ वाले, सानू बंसल, विष्णु बाबा, रिंकू राणा, पंकज शर्मा, प्रतीक अग्रवाल, गोपाल लोधी, रिंकू पहाड़ी, आशीष गोयल सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
जहांगीराबाद, प्रदेश मंत्री बने अंकुर शर्मा का जहांगीराबाद प्रथम आगमन पर व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत
Leave a Comment

