बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को समापन अवसर पर स्कूल के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन पर खुशी जताते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने बताया कि कैंप के दौरान बच्चों को व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, टीम भावना और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में शामिल कराया गया। साथ ही रचनात्मक और मनोरंजक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों को नई चीजें सीखने का अवसर भी मिला। इस मौके पर अन्य भट्ट, आराध्या, अदिति मिश्रा, अक्षम, अमन मौर्य, अंकु यादव, आर्यंस पाल, बादल, भोला शर्मा, धर्मेश, गोविंद, हिमांशु, जयकुमार चौहान, मंशा, मोहम्मद साद, नव्या वार्ष्णेय, निकोलस, परिणीति, रमन सिंह, राशि, रुद्र प्रताप शर्मा, शौर्य प्रताप सिंह, अनमोल कुमार, विशाल पाल, युवंश, अवनी, वंशिका, नैंसी, शिवांगी उपाध्याय, सोनू यादव, वंश बाबू, आयुष सागर, जॉनी, सागर आराध्या, अक्षय सक्सेना, आशीष सिंह, अभय यादव, दक्ष ठाकुर, ध्रुव शर्मा, कृष्ण सक्सेना, कौशल यादव, माधव यादव, रतन सिंह, प्रियांशु, रुद्र प्रताप सिंह, सृष्टि, सूर्यांश प्रताप सिंह, शिवहरी मिश्रा, सूरज कुमार तनिष्का, उदित आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।
बिसौली में ग्रीष्म कालीन शिविर का समापन हुआ
Leave a Comment

