By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: इज्जतनगर मंडल में रेल कर्मियों की प्रबंधन में भागीदारी (प्रेम) की बैठक सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > इज्जतनगर मंडल में रेल कर्मियों की प्रबंधन में भागीदारी (प्रेम) की बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

इज्जतनगर मंडल में रेल कर्मियों की प्रबंधन में भागीदारी (प्रेम) की बैठक सम्पन्न

Amarkesadmin
Last updated: July 30, 2026 2:06 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

बरेली, 30 जुलाई, 2026ः मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा की अध्यक्षता में रेल प्रशासन एवं अधिकारियों तथा कर्मचारी संगठन के मध्य समन्वय, संगठनात्मक विकास, संरक्षा और नीतिगत मामलों पर सार्थक विचार-विमर्श करने के उदेश्य से 30 जुलाई, 2026 को एन.ई.रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन, आॅल इण्डिया एस.सी./एस.टी. एसोसिएशन तथा ओ.बी.सी. एसोसिएशन के साथ (प्रेम) की बैठक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई।
इस बैठक में प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अपर मंडल प्रबंधक श्री मनोज कुमार, सचिव वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा, प्रमोटी अधिकारी एसोसिएशन के उप सचिव श्री आनन्द कुमार, एन.ई.रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कमार यादव, मंडल मंत्री श्री रजनीश तिवारी, आॅल इण्डिया एस. सी.ध्एस. टी. एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष श्री बच्चूलाल, मंडल मंत्री श्री प्रवीन प्रकाश निश्चल तथा ओ. बी. सी. एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्री संजय कुमार एवं मंडल मंत्री श्री सतीश चन्द्र पाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस.नाग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विजय कुमार यादव ,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) श्री शुभम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डाॅ. राकेश कुमार भारती, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) श्री सत्येन्द्र कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण ) श्री राज कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) श्री उमेश चन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री धनन्जय सिंह तथा सहायक कार्मिक अधिकारी श्री शिशु ओम दीक्षित सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने कहा कि ‘प्रेम‘ बैठक भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ रेलवे के संगठनात्मक विकास, संरक्षा, उत्पादकता तथा नीतिगत मामलों पर सार्थक एवं रचनात्मक चर्चा की जाती है। यह मंच रेलकर्मियों और प्रशासन के बीच संवाद, सहयोग तथा विश्वास को सुदृढ़ करने का माध्यम है। हम सभी का साझा उद्देश्य सुरक्षित, समयबद्ध, यात्री-केंद्रित एवं कुशल रेल संचालन सुनिश्चित करना है। इस दिशा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता, सुझाव एवं अनुभव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आपके रचनात्मक सुझाव न केवल कार्यप्रणाली में सुधार लाते हैं, बल्कि संगठन की कार्यकुशलता और उत्पादकता को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।
अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने कहा कि इसका उद्देश्य संरक्षित ट्रेन परिचालन, रेल राजस्व में वृद्धि तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण एवं कार्यस्थलों से सम्बंधित समस्याओं को दूर करना है।
प्रेम बैठक के दौरान मंडलीय अध्यक्षता आॅल इण्डिया एस.सी./एस.टी. एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बच्चूलाल ने किया। उन्होंने अपने विभिन्न एजेन्डों के माध्यम से कर्मचारियों एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए अपनी मांग को त्वरित कार्यवाही करने का आग्रह किया। इसी प्रकार यूनियन एवं एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी श्री रजनीश तिवारी, शैलेन्द्र कुमार यादव, प्रवीन प्रकाश निश्चल, संजय कुमार तथा सतीश चन्द्र पाल ने भी अपने-अपने विभिन्न एजेन्डों को इस बैठक में संबंधित पदााधिकारियों को अवगत करायें तथा यथा शीघ्र निस्तारण करने का आग्रह भी किये। रेलवे प्रशासन ने कहा कि उन एजेन्डों का निस्तारण समय से करा दिया जायेगा। बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री आनंद कुमार ने किया ।

नगर पालिका परिषद ने आयोजकों के स्वयं सम्मान पर लगाई रोक
विश्व कौशल दिवस पर 396 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
स्मृति ईरानी की सत्ता में वापसी? BJP अध्यक्ष के नामांकन से बड़ी अटकलें,UP में क्या है पार्टी का प्लान
स्वगणना प्रणाली से लैस जनगणना 2027, बिसौली में प्रशिक्षण शुरू
संभल में भव्य सभा, सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर लिया गया सामूहिक संकल्प
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 5 अगस्त को होगा रोटरी का मेगा रक्तदान शिविर
Next Article सावन में खुलेआम अंडा बेचना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया चालान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?