अतरौली संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से होने वाले कार्यक्रमों में आगे से अब आयोजक खुद सम्मानित नहीं होने के आदेश ईओ द्वारा कर दिए गए हैं। इसके अलावा एक शाम शहीदों के नाम हुए कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले पालिका के सभी कर्मचारी अधिकारियों से कंबल की कीमत के बराबर रुपये पालिका फंड में जमा कराएं। अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन से कंबल की कीमत वसूल की जायेगी।
👍बताया जाता है कि नगर में लगने वाली प्रदर्शनी में लंबे समय से आयोजक खुद ही अपने आपको महंगे गिफ्टों के साथ सम्मानित होते रहे हैं। इस पंरम्परा का किसी ने विरोध नहीं किया था। मगर जब इस बात को लेकर सवाल उठने लगे तो ईओ अमिता वरूण ने संज्ञान लिया होने वाले कार्यक्रमों में आयोजकों के सम्मानित होने पर रोक लगा दी है। ईओ बोली: मेरे संज्ञान में आया है कि नगर पालिका परिषद की ओर से प्रदर्शनी में होने वाले कार्यक्रमों में इसी तरह से आयोजक सम्मानित होते रहे हैं। अब इस व्यवस्था को बदल दिया गया है। अब आगे से होने वाले प्रदर्शनी के कार्यक्रमों में आयोजकों को सम्मानित नहीं किया जायेगा।
नगर पालिका परिषद ने आयोजकों के स्वयं सम्मान पर लगाई रोक
Leave a Comment

