बिसौली। नगर पालिका सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व गणना के लिए नामित प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षक सोहेल अग्रवाल एवं प्रवीन कुमार ने बताया कि इस बार देश में डिजिटल जनगणना हो रही है। प्रगणक घर घर जाकर एप के जरिए जनगणना करेंगे। पहले चरण में मकानों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके अलावा यह पहली बार है, जब स्वगणना का विकल्प भी लोगों को मिला है। बाद में प्रगणक घर आकर इसका सत्यापन करेंगे। पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी रवि यादव के सुपरविजन में संचालित हो रहा है। इस दौरान जनगणना सहायक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, दीपक रस्तोगी, शरजना मिश्रा, मधुकर उपाध्याय, हरपाल सिंह, विजेंद्र कुमार, भिवानी शर्मा, हसन तनवीर इकबाल, देवेंद्र कुमार, विशाल कश्यप आदि उपस्थित रहे।
स्वगणना प्रणाली से लैस जनगणना 2027, बिसौली में प्रशिक्षण शुरू
Leave a Comment

