By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: स्मृति ईरानी की सत्ता में वापसी? BJP अध्यक्ष के नामांकन से बड़ी अटकलें,UP में क्या है पार्टी का प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > स्मृति ईरानी की सत्ता में वापसी? BJP अध्यक्ष के नामांकन से बड़ी अटकलें,UP में क्या है पार्टी का प्लान
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

स्मृति ईरानी की सत्ता में वापसी? BJP अध्यक्ष के नामांकन से बड़ी अटकलें,UP में क्या है पार्टी का प्लान

Amarkesadmin
Last updated: December 14, 2025 3:39 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी के नामांकन के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत मिला। इस कार्यक्रम में अमेठी से सांसद रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सक्रिय उपस्थिति को उनकी दूसरी राजनीतिक पारी के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है। स्मृति ईरानी के लिए पिछला एक साल राजनीतिक रूप से कठिन रहा है। अमेठी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने राजनीतिक मंचों और कार्यक्रमों से एक तरह से दूरी बना ली थी। यहां तक की अपने पुराने टीवी सीरियल की शूटिंग में भी व्यस्त हो गई थीं। ऐसे में कहा जा रहा था कि वह राजनीति से टीवी और मनोरंजन की दुनिया में वापस हो गई हैं। उनकी सियासी गलियारे से दूरी और राजनीतिक निष्क्रियता कई तरह के कयासों को जन्म दे रही थी।

लोकसभा चुनाव हारने के बाद यूपी बीजेपी अध्यक्ष के नामांकन के लिए पहला बड़ा संगठनात्मक कार्यक्रम था, जिसका स्मृति ईरानी हिस्सा बनीं। स्मृति ईरानी इस अवसर पर न सिर्फ मौजूद रहीं बल्कि उन्हें मुख्य मंच पर जगह मिली और पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में शामिल रहीं। मंच पर केवल आठ लोगों को ही जगह मिली थी। इसमें केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के अलावा सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और स्मृति ईरानी को ही जगह मिली। जबकि कार्यक्रम में यूपी के कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे।

राजनीतिक जानकार और विश्लेषक स्मृति ईरानी को इस तरह से सक्रिय भूमिका निभाने को उनकी दूसरी सियासी पारी के संकेत के तौर पर देख रहे हैं। उनका मानना है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व अब भी उनके राजनीतिक उपयोग की संभावनाएं बनाए रखे हुए है। उनका मानना है कि स्मृति अमेठी से भले ही चुनाव हार गईं हों, लेकिन वह आज भी राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का एक प्रमुख चेहरा हैं। उनकी छवि एक तेजतर्रार वक्ता की है, जो विपक्ष को मजबूती से घेर सकती हैं। उन्हें संगठनात्मक प्रक्रिया में शामिल करके पार्टी महिला कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को एक संदेश देना चाहती है।

यह संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पार्टी स्मृति ईरानी को किसी नई संगठनात्मक जिम्मेदारी या राज्य सभा जैसे उच्च सदन के माध्यम से फिर से सक्रिय कर सकती है। पंकज चौधरी के नामांकन में उनकी प्रस्तावक की भूमिका, एक तरह से पार्टी की ओर से उन्हें सार्वजनिक मंच पर फिर से स्थापित करने का पहला कदम माना जा रहा है।

बरेली हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो आरोपियों गिरफ्तार, सरगना इशरत अली फरार
पीआरडी जवानों को बड़ी राहत: बीमारी में 6 महीने तक मिलेगा नियमित मानदेय
श्रीमद भागवत कथा के तृतीय दिवस में भक्त प्रहलाद पर कृपा व 28 नर्कों का वर्णन किया
बदायूं पुलिस ने 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर, मिशन शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 14 दिसंबर 2025 : आज पौष कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Next Article यूपी भाजपा में संगठन और सरकार का नया समीकरण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?