By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण करने के उपरान्त परेड का निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण करने के उपरान्त परेड का निरीक्षण
उत्तर प्रदेशराज्य

पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण करने के उपरान्त परेड का निरीक्षण

Amarkesadmin
Last updated: April 18, 2026 1:08 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
दिनांक 17.04.2026 को पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का सूक्ष्म एवं विस्तृत निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के टर्नआउट, वर्दी की साज-सज्जा, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का बारीकी से अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, सजगता एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही, प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की आगामी पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत चल रहे रिहर्सल का भी निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता, समन्वय एवं अनुशासन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
परेड के उपरांत द्वारा पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियमित व्यायाम करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं सदैव चुस्त-दुरुस्त रहने हेतु प्रेरित किया गया। इसके पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए आरटीसी बैरक, पुलिस मैस एवं पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आरटीसी बैरक के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए, वहीं पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त पीआरवी वाहनों एवं उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात द्वारा आर्दली रूम लेकर विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों एवं रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, कार्यों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण तथा कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन महोदय तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
का संदेश* – “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सेवा भाव से कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना चाहिए।”

आकस्मिक निधन से रतनपुर में शोक की लहर
बिसौली में कवि सम्मेलन संपन्न हुआ
नशा तस्करी मामले के कैदी की पुलिस मुठभेड़ में मौत
यूरिया की किल्लत और महंगाई को लेकर किसानों ने उठाई आवाज
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार को भावभीनी विदाई
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वेयरहाउस के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि पर अड़े
Next Article सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा तहसील तिलहर में जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?