By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा तहसील तिलहर में जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा तहसील तिलहर में जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा तहसील तिलहर में जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: April 18, 2026 1:10 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
दिनांक 18.04.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में तहसील तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा उप जिलाधिकारी तिलहर एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं नगर क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, मारपीट, आपसी रंजिश, शांति व्यवस्था से संबंधित प्रकरण, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, सड़क, विद्युत एवं जल निकासी से जुड़ी समस्याएँ प्रमुख रूप से शामिल रहीं। श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रार्थना पत्रों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद एवं आपसी झगड़ों के मामलों में संवेदनशीलता एवं सतर्कता बरतते हुए समय रहते आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। उप जिलाधिकारी तिलहर द्वारा राजस्व संबंधी प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर जाकर जांच करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कार्यक्रम के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए उनके शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे निस्तारण की प्रगति की नियमित समीक्षा करें एवं शिकायतकर्ता को उसकी जानकारी से अवगत कराते रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु शासन की मंशा के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग आमजन की समस्याओं के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

बदायूं के एस एस पी ने पीस कमेटी की बैठक में भाग लिया
मुख्यमंत्री के निर्देश पर DPRO गाजीपुर का तबादला: रमेश चंद्र उपाध्याय की जगह सोनभद्र की नमिता शरण बनीं नई जिला पंचायत राज अधिकारी
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।
पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक
जनपद में हर्षाल्लास से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण करने के उपरान्त परेड का निरीक्षण
Next Article बाबा साहब की प्रतिभा खंडित होने पर बहुजन आर्मी जिला अध्यक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?