By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: शादी में सोते बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 2 दिन में किया पर्दाफाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > शादी में सोते बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 2 दिन में किया पर्दाफाश
उत्तर प्रदेशराज्य

शादी में सोते बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 2 दिन में किया पर्दाफाश

Amarkesadmin
Last updated: April 19, 2026 1:22 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा शादी समारोह से अपर्हत 01 वर्षीय मासूम को 02 दिवस के अन्दर सकुशल बरामद करते हुये 05 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार ।
▪️ गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त शिफ्ट डिजायर कार (DL1ZC2948) की गयी बरामद।
▪️ पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 50,000/- रुपये की राशि से किया गया पुरस्कृत ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोह से अपहृत बच्चे की सकुशल शीघ्र – अति शीघ्र बरामदगी करने हेतु टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया, जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री डॉ हृदेश कठेरिया व क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री के0के0 तिवारी के पर्यवेक्षण में अपहृत की बरामदगी हेतु 04 टीमें गठित की गयी । थाना इस्लामनगर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज अन्य संसाधनों के माध्यम से तलाश करते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से आज दिनांक 19.04.2026 बच्चे को सकुशल बरामद करते हुये 05 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया । थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 16.04.2026 को रात्रि समय 00.30 बजे मोनार्क फॉर्म हाउस में विवाह के कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में आये भूखन प्रजापति निवासी ग्राम सिरसा थाना रजपुरा जनपद संभल का 01 वर्षीय पुत्र सौरभ फॉर्म हाउस के कमरे में सो रहा था। जिसे एक अज्ञात महिला अपने साथ लेकर चली गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना इस्लामनगर पर मु0अ0सं0 87/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात महिला पंजीकृत किया गया था।

घटना/पूछताछ का विवरणः-
घटना के अनावरण के लिये गठित पुलिस टीमों द्वारा सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज अन्य संसाधनों के माध्यम से तलाश करते हुए एक संदिग्ध शिफ्ट डिजायर कार (DL1ZC2948) को घटना के दिन मोनार्क फार्म हाउस के बाहर होना पाया गया जोकि मुनेश पुत्र कुंवरपाल निवासी भोपतपुर थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर के नाम पर है। संदिग्ध शिफ्ट डिजायर कार की तलाश करते हुये वाहन स्वामी के पते पर पुलिस टीम पहुंची तो वहाँ पर मुनेश उपरोक्त व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई। मुनेश से अपहरण की घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उसने घटना का पूरा क्रम बताया कि वह अपनी रिश्तेदार खुशबू पुत्री ज्ञानसिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर के साथ उक्त डिजायर कार से कस्बा इस्लामनगर मोनार्क फार्म हाउस गये थे । खुशबू शादी समारोह में महिलाओं के बीच चली गयी थी और जयमाला कार्यक्रम के पास कमरे में महिलायें बच्चे लेटे थे, जब महिलायें जयमाला देखने बाहर गई तभी मौका पाकर खुशबू कमरे में सो रहे 01 वर्षीय बच्चा सौरभ को उठाकर ले आई । फार्म हाउस से हम बच्चे को लेकर आगरा खुशबू के मौसा दिनेश पुत्र कन्हैया लाल नि0 सुखधाम क़ॉलोनी थाना सदर आगरा के घर पहुंचे। खुशबू के साथ मिलकर दिनेश ने बच्चे को अपने भाई मुकेश के साले सोनू पुत्र हरिशंकर शाक्य नि0 मोहल्ला दिवानजी ताजगंज जनपद आगरा को बेचने के लिये 70,000/- रुपये में डील की थी क्योंकि सोनू की शादी के करीब 12 वर्ष के बाद भी कोई संतान नही थी। इसके एवज में 20,000/- रुपये एडवांस भी लिये थे। दिनेश के बच्चे के सम्बन्ध में कागजात मांगने पर खुशबू द्वारा बताया गया कि वह कागज बनवा देगी, क्योंकि वह प्राइवेट अस्पताल में नर्स का कार्य करती है। बच्चे को छोड़कर मैं अपने घर वापस आ गया था।

गिरफ्तारी का विवरणः-
पुलिस टीम मुनेश उपरोक्त को साथ लेकर दिनेश उपरोक्त के घर पहुंची तो घऱ पर दिनेश व खुशबू उपरोक्त घर पर मौजूद मिले जिन्होने अपर्हत बच्चे सौरभ के बारे में पूछने पर बताया कि हमने सोनू पुत्र हरिशंकर व उसकी पत्नी बबली नि0 मोहल्ला दीवानजी ताजगंज आगरा को बिक्री कर दिया है। पुलिस टीम खुशबू व दिनेश को साथ लेकर सोनू के घर पहुंचे तो सोनू की पत्नी बबली व उसकी रिश्तेदार पूजा पत्नी मुकेश अपहर्त बच्चे सौरभ के साथ घऱ पर मौजूद मिले। बबली पत्नी सोनू ने बताया कि मेरी कोई संतान नहीं थी इसलिए यह बच्चा मैने दिनेश, मुकेश पुत्रगण कन्हैया लाल निवासी सुखधाम कॉलोनी थाना सदर जनपद आगरा के माध्यम से खुशबू व मुनेश से खरीदा है। अपर्हत सौरभ को सकुशल बरामद करते हुये घटना में सम्मिलित 1. खुशबू, 2. मुनेश, 3. दिनेश, 4. बबली 5. पूजा को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त डिजायर कार (DL1ZC2948) को कब्जा पुलिस में लिया गया ।
मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 142/143(4)/3(5) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1. खुशबू पुत्री ज्ञान सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना छतारी जिला बुलन्दशहर ।
2. मुनेश पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम भोपतपुर थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर ।
3. दिनेश पुत्र कन्हैयालाल निवासी मो0 सुखधाम कॉलोनी थाना सदर जनपद आगरा ।
4. बबली पत्नी सोनू निवासी मो0 दीवानजी ताजगंज थाना ताजगंज जनपद आगरा ।
5. पूजा पत्नी मुकेश निवासी मो0 सुखधाम कॉलोनी थाना सदर जनपद आगरा ।

अभियुक्त मुनेश का अपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 04/2020 धारा 279/304A/338 IPC थाना छतारी जिला बुलन्दशहर ।

बरामदगी विवरण-
1. घटना में प्रयुक्त शिफ्ट डिजायर कार (DL1ZC2948)

गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. थाना प्रभारी इस्लामनगर मय पुलिस टीम
2. प्रभारी एसओजी मय टीम ।
3. प्रभारी सर्विलांस मय टीम ।

श्रावण मास कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण
गांव-गांव गूंजा बाबा साहब का संदेश, ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ जयंती समारोह
जिला सैनिक कल्याण विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित
 बंडा ब्लॉक प्रमुख ने दिव्यांगों को वितरित की, ट्राई साइकिल आत्मनिर्भर बनाने का दिया संदेश
होली जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बदायूं में परशुराम जयंती मनाई गई
Next Article महिला आरक्षण मुद्दे पर विरोध के बीच झंडा जलाने से बढ़ा विवाद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?