उत्तर प्रदेश के हापुड़ से कर्मचारियों के आंदोलन की खबर सामने आ रही है। हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में शनिवार को ब्लिंकिट के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का प्रदर्शन रिलायंस रोड स्थित एक वेयरहाउस के बाहर हुआ। कर्मचारियों के प्रदर्शन और हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों के प्रदर्शन ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है।
इससे पहले नोएडा में 10 से 13 अप्रैल तक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन हुआ था। 12 और 13 अप्रैल को हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतनमान में वृद्धि का आदेश जारी किया। हालांकि, हापुड़ में कर्मचारी वेतन वृद्धि नहीं होने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। उन्होंने साफ किया है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

