रानी की सराय, आजमगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया तथा छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षिक, आवासीय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
उत्तर प्रदेश सरकार बालिकाओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हमारी बेटियां शिक्षित होंगी, सशक्त होंगी और आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

