जनपद शाहजहाँपुर में शासन के निर्देशानुसार कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु विशेष अभियान, प्रेशर हॉर्न/हूटर व मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध सघन चेकिंग कर 292 चालान एवं 03 वाहन एमवी एक्ट में सीज।।
संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
जनपद में कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से प्रेशर हॉर्न/हूटर एवं मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों के विरुद्ध दिनांक 02.06.2026 को समय शाम 18:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री देवेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री शुभम वर्मा द्वारा यातायात पुलिस, थाना सदर बाजार, थाना कोतवाली, थाना रोजा एवं थाना आरसी मिशन पुलिस के साथ जनपद के प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत चारपहिया एवं दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए प्रेशर हॉर्न/हूटर के 11 चालान, मॉडिफाइड साइलेंसर के 10 चालान सहित कुल 292 चालान किए गए तथा 03 वाहनों को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। उक्त के अतिरिक्त यातायात पुलिस शाहजहाँपुर द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट एवं हेल्मेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया गया।

