मुरादाबाद में जनकल्याण शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर संबोधित किया तथा विकास खण्ड मुरादाबाद के अन्तर्गत सभागार के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को ‘पौष्टिक आहार’ व लाभार्थियों को आवास की चाबी आदि वितरित किया तथा नन्हें बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गिरीश भंडूला जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आकाश पाल जी, मा. महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी, विधान परिषद से मा. सदस्यगण डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ जी, श्री राम गोपाल उर्फ़ गोपाल ‘अंजान’ जी, मा. विधायकगण श्री रितेश कुमार गुप्ता जी, श्री रामवीर सिंह जी, मा. जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

