बबराला। आर्य समाज के तत्वावधान में नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में आदर्श होली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होलिकोत्सव के अवसर पर नवाकोष्टि महायज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कीं। वातावरण वेद मंत्रों से गूंज उठा और पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर नवसंवत्सर एवं आर्य समाज स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति में होली के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सद्भाव, भाईचारे और मर्यादित उत्सव मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में कविता पाठ और वैचारिकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में रामवीर शास्त्री, तिलक मुनि, भुवनेश आर्य, सुरेंद्र शर्मा, डॉ. राहुल यादव, नवनीत गांधी, सूर्य प्रताप यादव, तन्मय यादव, महेश आर्य, मनोज कुमार, जगदीश आर्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वैदिक मंत्रों के साथ बबराला में मनाया गया आदर्श होली उत्सव
Leave a Comment

