रुदायन (बदायूं) नगर में नारायण साकार हरि का तीन दिवसीय सत्संग उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ अंतिम दिन मुख्य अनुयायी होतीराम वर्मा ने कहा कि जीवन में मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं
जानकारी के अनुसार नगर में गत वर्षों की भांति इसवर्ष नारायण साकार हरि का तीन दिवसीय भव्य सत्संग नगर के मोहल्ला बीच में आयोजित हुआ कार्यक्रम के तीसरे दिन मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता का सेवादारों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री गुप्ता ने मुख्य सेवादार पोतीराम वर्मा को शॉल पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि हम ईश्वर को किसी भी रूप में याद करें कोई फर्क नहीं बस इतना याद रखें कि ईश्वर को झूंठ नहीं ह्रदय की सच्ची पुकार चाहिए
इस अवसर पर ज़िला कार्य समिति सदस्य संजीव कुमार पहलवान, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, कानपुर के संतोष कुमार, रमेश चंद्र दरोगा जी, के अलावा नगर के शक्ति केंद्र प्रभारी संजीव गुप्ता मंत्री,सभासद भीकम सिंह, श्रीपाल, मुनेंद्र, विद्या रत्न चौधरी, माo चरन सिंह, धनवती, समेत अनेक लोग उपस्थित रहे
मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं : होतीराम वर्मा
Leave a Comment

