By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: भाकियू टिकैत का ऐलान— मांगें पूरी न हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > भाकियू टिकैत का ऐलान— मांगें पूरी न हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन
उत्तर प्रदेशराज्य

भाकियू टिकैत का ऐलान— मांगें पूरी न हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन

Amarkesadmin
Last updated: February 18, 2026 12:31 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों की तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। किसानों ने तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को ज्ञापन दिया।
मंगलवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में मासिक बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद किसानों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। बैठक में किसानों ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की लाइनों की स्थिति बेहद खराब है। बार-बार कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के कारण किसानों को सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। इसके अलावा आवारा गौवंशीय पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों का कहना है कि रात-दिन खेतों की रखवाली के बावजूद फसलें सुरक्षित नहीं हैं, जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ रहा है। उन्होंने गोवंश के लिए स्थायी समाधान और प्रभावी व्यवस्था की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया आसफपुर ब्लाक अध्यक्ष रवि यादव, वजीरगंज के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वर यादव, अफजल हुसैन, सत्येंद्र सिंह, उमेश पाल सिंह, अनुभव पाराशरी, राजकुमार शर्मा, विश्व प्रताप सिंह, गिरिराज मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, हीरालाल वर्मा योगेंद्र कुमार सिंह विनोद कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

रेलवे क्रासिंग के जाम से मिलेगी राहत, बबराला में अंडरपास निर्माण की मांग तेज
पीआरडी जवानों को बड़ी राहत: बीमारी में 6 महीने तक मिलेगा नियमित मानदेय
राजनगर एक्सटेंशन में योगी का पारिवारिक दौरा
जनसेवा को समर्पित ब्रजेश यादव ने बनाई अलग पहचान
सोलर एनर्जी को बढ़ावा, यूपी के हर जिले में फैलेगा टाटा पावर का नेटवर्क
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बैंकों को स्पष्टीकरण, अधिकारियों को चेतावनी: कलक्ट्रेट सभागार में सख्त संदेश
Next Article परीक्षा केंद्र अपने विद्यालय में, छात्रों को मिली सुविधा और आत्मविश्वास
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?