साक्षी सेवा समिति नगर चंदौसी जिला संभल उत्तर प्रदेश के तत्वधान में दिनांक 26/12/25 को दोपहर 2 बजे से ग्राम मौलागढ़ में स्थित गमा देवी मंदिर के परिसर में महिलाओं ओर बच्चों की सुरक्षा,सम्मान तथा स्वालंब हेतु जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती उर्मिला शर्मा श्रीमती आशा सारस्वत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रंजना शर्मा ने बताया गया कि जिला संभल के जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला प्रोबेशन अधिकारी जिला संभल द्वारा*मिशन शक्ति *के अंतर्गत विभिन्न विभागों में जनता के हित में अनेकों योजनाओं को संपादित किया जा रहा है।उन्हीं योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना, पेड़ लगाओ,जल बचाओ, प्लास्टिक हटाओ,एक युद्ध नशे के विरुद्ध,पी एम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना,श्री अन्न योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं को ग्रामीण महिलाओं को बताया गया।साथ ही महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उनसे प्रश्न उत्तर भी समिति की सदस्यों सुधा शर्मा, बबिता बिंदल,मनी पोरवाल दमयंती सिंह,सुमन मिश्रा द्वारा किए गए। कुछ महिलाओं ने अपने कार्य कौशल जैसे सिलाई, कढ़ाई,ढोलक आदि विधाओं सहित बच्चों ने खेल कूद का प्रदर्शन भी किया।महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रंजना शर्मा, कार्यकारणी सदस्य श्रीमती आशा सारस्वत द्वारा छोटे छोटे उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर साक्षी स्टार श्रीमती बबिता बिंदल, श्रीमती सुधा शर्मा श्रीमती सुमन मिश्रा, श्रीमती दमयंती सिंह, श्रीमती मनी पोरवाल, श्रीमती सुनीता शर्मा श्रीमती कमला शर्मा आदि सदस्यों की उपस्थित रही। कार्यक्रम में लगभग 80 महिला, किशोरी ओर बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में साक्षी सेवा समिति के सदस्यों ने परिसर में स्थित मंदिर में पूजन कर तिल के लड्डुओं का प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रंजना शर्मा ने की। तथा संचालन श्रीमती दमयंती सिंह द्वारा किया गया।

