जनपद अलीगढ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित Naari Leads Swachhta सप्ताह के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, अतरौली में स्वच्छता सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त सफाईमित्रों को स्वच्छता के महत्व, सूखा एवं गीला कचरा पृथक्करण, तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
नगर पालिका परिषद, अतरौली द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ अतरौली के निर्माण हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।
स्वच्छता अपनाएं, जिम्मेदारी निभाएं – स्वच्छ अतरौली के निर्माण में अपना योगदान दें।
नारी लीड्स स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यशाला
Leave a Comment

