पाकिस्तान में हाल ही में हुई एक शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का सबब बनी हुई है. इस चर्चा की वजह दूल्हा और दुल्हन की उम्र का फर्क है. दूल्हे की उम्र करीब 70 साल तो दुल्हन 22 साल की है. हकीम बाबर की अपने से चौथाई उम्र की लड़की से की गई शादी ने सोशल मीडिया में तहलका मचा रखा है. सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियों के बाद दूल्हा-दुल्हन ने अपना पक्ष रखा है और सवाल उठाने वालों की आलोचना की है. कपल ने ईद के बाद उमराह के लिए सऊदी और फिर हनीमून पर नीदरलैंड्स जाने की बात कही है.
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ट्रिब्यून के अनुसार, मीडिया के लोग 70 साल के हकीम बाबर के घर पहुंचे तो वहां उनसे और उनकी 22 साल की दुल्हन से बात हुई. अपनी शादी पर हो रही चर्चा पर उन्होंने कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. किसी की शादी में जोड़े की उम्र का फर्क देखना ठीक नहीं है. ऐसे रिश्ते को निजी ही रहने दिया जाना चाहिए.

